HelloAskme.com Present

 

Home

Haryana News Room


 
 

हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी तथा एक हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किये
 

 
 

चंडीगढ़, 12 मार्च - हरियाणा सरकार ने तुरन्त प्रभाव से एक भारतीय प्रशासनिक सेवा अधिकारी तथा एक हरियाणा सिविल सेवा अधिकारी के नियुक्ति एवं स्थानांतरण आदेश जारी किये हैं।

        उच्च शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव एस एस प्रसाद को वर्तमान कार्यभार के साथ-साथ धीरा खंडेलवाल के 12 मार्च 2012 को अवकाश अवधि पर जाने के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग के वित्तायुक्त एवं प्रधान सचिव का कार्यभार भी सौंपा है।

        पेहवा के उपमंडल अधिकारी कम अतिरिक्त कलैक्टर भाल सिंह बिश्नोई को 20 से 22 मार्च 2012 तक पेहवा मेले का मेला प्रशासक नियुक्त किया गया है।

 




 
 

हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा हरियाणा विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा हरियाणा से राज्यसभा की दो अप्रैल 2012 को हो रही एक रिक्त सीट को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया
 

 
 

चंडीगढ़, 12 मार्च - हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा हरियाणा विधानसभा के निर्वाचित सदस्यों द्वारा हरियाणा से राज्यसभा की दो अप्रैल 2012 को हो रही एक रिक्त सीट को भरने के लिए द्विवार्षिक चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है।

        हरियाणा विधानसभा सचिवालय द्वारा जारी अधिसूचना अनुसार नामांकन पत्र 19 मार्च अपराह्न 3 बजे तक प्राप्त किये जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 20 मार्च को प्रातः 10 बजे की जाएगी। नामांकन 22 मार्च तक अपराह्न 3 बजे से पूर्व- वापिस लिये जा सकते हैं। मतदान यदि आवश्यक हुआ, तो हरियाणा विधानसभा सचिवालय, चंडीगढ़ के कमेटी रूम में 30 मार्च को प्रातः 9 बजे से सायं 4 बजे के बीच होगा।

 


 

 

केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संयुक्त रूप से मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से बीमा होगा
 

 
 

चंडीगढ़, 12 मार्च -   केंद्र व राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए संयुक्त रूप से मौसम आधारित फसल बीमा योजना के तहत 16 हजार रुपए प्रति एकड़ की दर से बीमा होगा, जिसका प्रीमियम 1280 रुपए प्रति एकड़ है लेकिन किसानों को मात्र 240 रुपए प्रति एकड़ देना होगा, जबकि शेष राशि 1040 रुपए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा 50-50 प्रतिशत के आधार पर वहन की जाएगी।

एक सरकारी प्रवक्ता ने कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन खंड का चयन इस योजना के तहत किया गया है तथा खंड के गांव भगवानपुर और सिम्बलवाल में मौसम विभाग के दो केंद्र स्थापित किए हैं, जहां से मौसम की गर्मी व सर्दी की जानकारी मिल सकेगी।

उन्होंने बताया कि बाबैन खंड के किसान, जिन्होंने गेहूं की फसल की खेती की है, बैंक अधिकारियों से मिलकर फसल के बीमा की योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रीमियम काटकर सरकार के पास भेजने की अंतिम तिथि 17 मार्च रखी गई है। अधिक जानकारी के लिए बैंकों की शाखा से सम्पर्क किया जा सकता है।

 


 

 

हरियाणा खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिसम्बर माह के अंत तक 137 डिप्पु होल्डरों के लाइसेंस रद्द किये, 19 व्यक्तियों के विरूद्घ पुलिस में मामले दर्ज करवाये
 

 
 

चंडीगढ़, 12 मार्च -  हरियाणा खाद्य एवं पूर्ति विभाग द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुओं के वितरण में अनियमितता पकड़ने के लिये चलाये जा रहे अपने अभियान के तहत गत वर्ष दिसम्बर माह के अंत तक 137 डिप्पु होल्डरों के लाइसेंस रद्द किये, 19 व्यक्तियों के विरूद्घ पुलिस में मामले दर्ज करवाये तथा 6 व्यक्तियों की गिरफ्तारियां करवाई तथा 436 डिप्पु होल्डरों की 6लाख 55 हजार रूपए की प्रतिभूति राशि भी जब्त की।

       हरियाणा के खाद्य एवं पूर्ति मंत्री महेंद्र प्रताप ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि राज्य में औद्योगिक क्षेत्रों , विद्याथिर्यों के होस्टल और दूर-दराज के क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उचित दरों पर 9364 दुकानें खोली गई हैं। इनमें 6665 दुकानें ग्रामीण क्षेत्रों तथा 2699 दुकानें शहरी क्षेत्रों में स्थित हैं। इसी प्रकार उचित दर की ये 77 दुकानें औद्योगिक क्षेत्रों के पास और 22 दुकानें स्कूल या होस्टलों के पास खोली गई हैं। खाद्य एवं पूर्ति मंत्री ने बताया कि इन दुकानों में आवश्यक वस्तुओं के सही वितरण तथा देखरेख के लिए पंचायत के सदस्यों व अन्य ग्रामीणों की ग्राम स्तर की कमेटियों का गठन किया गया है।

 


 

 

हरियाणा का चयन आईएफसी-मिंट स्टेट कम्पेटिटिवनैसअॅवार्ड-2012 के लिए किया गया है
 

 
 

चण्डीगढ़, 12 मार्च - हरियाणा का चयन आईएफसी-मिंट स्टेट कम्पेटिटिवनैसअॅवार्ड-2012 के लिए किया गया है। हरियाणा को यह पुरस्कार 26 अप्रैल, 2012 को दि ताज पैलेस, नई दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया जायेगा, जिसे मुख्य मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा प्राप्त करेंगे।

        एक सरकारी प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि इस पुरस्कार के लिये हरियाणा का चयन राज्यों के एक विस्तृत अध्ययन के निष्कर्षों के उपरान्त किया गया है, जिसमें हरियाणा को प्रतिस्पर्धा के अनेक क्षेत्रों में अग्रणी बताया गया है। इसलिए, आयोजकों ने यह पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मुख्य मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को आमंत्रित किया है।

        इंस्टीच्यूट ऑफ कम्पेटिटिवनैस (आईएफसी), भारत हार्वर्ड बिजनेस स्कूल में रणनीति एवं प्रतिस्पर्धा संस्थान के वैश्विक तंत्र में एक भारतीय संस्थान है। यह भारत में केन्द्रित एक अंतराष्ट्रीय पहल है, जो प्रतिस्पर्धा एवं रणनीति पर विस्तृत एवं उद्देश्यपूर्ण अनुसंधान एवं ज्ञान का प्रसार करने के लिए समर्पित है। यह स्वदेशी अनुसंधान करने के साथ-साथ उनमें मदद करता है, शैक्षिक एवं कार्यकारी पाठ्यक्रम प्रदान करता है और कॉरपोरेट एवं सरकारों को परामर्शी सेवाएं प्रदान करता है।  यह संस्थान कम्पनी रणनीति के लिए प्रतिस्पर्धा एवं उसके प्रभावों तथा राष्ट्रों, क्षेत्रों एवं शहरों  की  प्रतिस्पर्धात्मकता का अध्ययन करता है और इस प्रकार कारोबार एवं शासन के लिए दिशा निर्देश तैयार करता है और सामाजिक-आर्थिक समस्याओं के लिए समाधान सुझाता  एवं प्रदान करता है।

 


 

 

हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने हाल ही में संचालित जाचों में दो गैर-राजपत्रित अधिकारियों तथा चार अन्य के विरूद्घ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा 14 राजपत्रित अधिकारियों और 31 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के विरूद्घ विभागीय कार्यवाही करने की सिफारिश की
 

 
 

चण्डीगढ़, 12 मार्च - हरियाणा राज्य चौकसी ब्यूरो ने हाल ही में संचालित जाचों में दो गैर-राजपत्रित अधिकारियों तथा चार अन्य के विरूद्घ आपराधिक मामले दर्ज करने तथा 14 राजपत्रित अधिकारियों और 31 गैर-राजपत्रित कर्मचारियों के विरूद्घ विभागीय कार्यवाही करने की सिफारिश की है।

        ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यहां यह जानकारी देते हुए बताया कि हाल ही में ब्यूरो द्वारा नौ अधिकारियों तथा कर्मचारियों को 1500 रुपये से लेकर 40,000 रुपये तक की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया तथा उनके विरूद्घ आपराधिक मामले दर्ज किये गये ।

        इनमें उपायुक्त कार्यालय हिसार के लिपिक निहाल सिंह, प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड, सोनीपत के मंडल प्रबंधक, विकास चौधरी, रेवाड़ी के आबकारी निरीक्षक अनिल जैन, हल्का बुड़ोली, जिला रिवाड़ी के पटवारी सूरजभान, हल्का बहल, जिला भिवानी के पटवारी राम कुमार, उप श्रम अधिकारी कार्यालय, हिसार की स्टेनो टाईपिस्ट सीमा देवी, पुलिस स्टेशन ऐलनाबाद जिला सिरसा के उप निरीक्षक सुभाष चंद्र, पुलिस स्टेशन बिलासपुर, जिला गुड़गांव के सिपाही प्रमोद कुमार, हल्का सुई, जिला भिवानी के पटवारी भागवत शामिल हैं।

 


 

 

 

 

 

Copyright 2011-2020 - Classic Computers.